मेष
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. करियर में सफलता मिलेगी.कार्यक्षेत्र में अपने किसी भी साथी से गलत बात न करें. मन धार्मिक कार्यों में लगेगा. नौकरी में परिवर्तन का योग है.
वृष
मन में अशांति रह सकती है. भाइयों में विवाद हो सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. आज आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी. संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है.
मिथुन
आज सेहत का ध्यान रखें. अति उत्साह में आकर कोई भी काम न करें वरना इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अपने से छोटों को उनकी गलतियों पर माफ कर दें.
कर्क
आज अपने अंदर अहंकार का भाव न आने दें. इससे परिवार में भी परेशानी होगी. बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. दांपत्य जीवन सुखी रहेगा. व्यापारिक योजनाओं में बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें.
सिंह
आज आपको किसी वरिष्ठ के अनुभव का फायदा मिलेगा. व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. परिवार में किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.
कन्या
आज धन से जुड़े मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपके प्रताप में बढ़ोतरी होगी. आज किसी को धन दिया था तो उसके मिलने की संभावना बहुत कम है. गुस्से पर काबू रखें.
तुला
आज धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें. व्यक्ति विशेष के प्रति आपका झुकाव रहेगा. आज आप कुछ विशेष कर दिखाने का दिन है.
वृश्चिक
आज बहुत उत्साहित होकर किसी भी काम के लिए बिना सोच विचार के हां न कर दें. दिन आपके अनुकूल रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें.
धनु
आज मन में उतार चढ़ाव रहेंगे. कारोबार का विस्तार करने का मौका मिल सकता है. पिता से धन हासिल हो सकता है. लाभ के मौके मिलेंगे. आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे.
मकर
आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी. नौकरी के मौके मिल सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग हासिल होगा. घर की स्थिति में भी सुधार होगा. मन खुश रहेगा.
कुंभ
मित्रों का सहयोग हासिल होगा. कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करें. आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी. आज आपकी आय में इजाफा होगा. अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.
मीन
आज कार्यक्षेत्र में लाभ के नए मौके मिलेंगे. किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलने का अवसर मिलेगा. मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा. बातचीत में संयत रहें. मन खुश रहेगा.






