जमशेदपुर: सुवर्णरेखा नदी तट के निवासी सतर्क हो गये हैं

सुवर्णरेखा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटशिला अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने नदी तट का निरीक्षण कर नदी किनारे रहने वाले लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है.

पूरे इलाके में माइक्रोफोन से अनाउंसमेंट कराया गया. अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है.

समीपवर्ती विद्यालय भवन एवं पंचायत भवन की व्यवस्था की जा रही है। अगर ऐसी स्थिति बनती है तो लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा. उन्होंने लोगों से बार-बार आग्रह किया है कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोई भी व्यक्ति नदी किनारे न जाये. किसी भी प्रकार की परेशानी हो सकती है. इसके लिए सभी को सावधान रहना होगा। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई