मेष राशिः आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कुछ उलझने लेकर आया है. उलझन में फंसने की वजह से आज आपको यह समझ नहीं आएगा कि कौन सा काम पहले करूं और कौन सा काम बाद में. हालांकि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में राहत मिलती दिखाई दे रही है क्योंकि पिछले लंबे समय से आप स्वास्थ्य संबंधी जिन परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनसे आज आपको छुटकारा मिल सकता है. साथ ही यदि आप बिजनेस के परपस से किसी से पैसे उधार लेना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी.
वृषभ राशिः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए काम को शुरू करने के लिए सबसे बेहतर दिन है. आज आप अपने परिजनों के हर काम में साथ देंगे. साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कड़वाहट आ सकती है. आज के दिन आपका कोई काम मित्र की सहमति से करना आपके लिए अच्छा होगा.
मिथुन राशिः आज के दिन इस राशि के जातक काफी ऊर्जावान रहेंगे. आज आपका किसी नए संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा सकता है. आज के दिन आपके अंदर मौजूद एक्स्ट्रा एनर्जी को सही काम में लगाए, अन्यथा वह भी व्यर्थ हो सकती है.
कर्क राशिः आज के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में मिला जुला असर दिखेगा. महत्वपूर्ण मामलों में काफी सोच विचार कर संयम के साथ फैसला लें. व्यापार में अचानक लाभ के अवसर आ सकते हैं. हालांकि, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बाद जरूर करें. कुल मिलाकर आज के दिन स्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं. आपके कई सालों से अटके काम पूरे हो सकते हैं.
कन्याः आज के दिन इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. खर्च में कमी लाना आपके लिए बहुत जरूरी है. साथ ही अपनी निराशावादी मानसिकता को काबू में लाने का पूरा प्रयास करें. अपनी आधी-अधूरी जानकारी को अपडेट कर लें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज का दिन आपके लिए कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा है. हालांकि, लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं.






