मेष को मिलेगी करियर में सफलता, तो वृषभ के खुशी का नहीं होगा ठिकाना, जानें आपना राशिफल

मेषः इस राशि के जातकों के लिए आज यात्रा के योग बन रहे हैं. इस राशि के जातकों को धन की बचत करने से भविष्य में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. अपने करियर के बारे में सोचने का यह बहुत अच्छा समय है. क्योंकि आज के दिन चुना हुआ आपका रास्ता आपको सफलता की ओर खिंच कर ले जाएगा. आप घरेलू कामों में आज व्यस्त रह सकते हैं. इसके अलावा माता-पिता से आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साथ ही आपके कोई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

वृषभः आज का दिन राशि के जातकों के लिए सुखमय बीतने वाला है. आज आपको बच्चों के शिक्षा के जुड़ी हुई कोई ऐसी सूचना मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा. हालांकि, शाम के समय आप थोड़ा तनाव का सामना कर सकते हैं. क्योंकि परिवार के किसी सदस्य से परेशानी वाली खबर मिल सकती है. आप आज कोई निवेश करते हैं तो वह आपको सामान्य लाभ देगा, इसलिए धन निवेश करने से पहले सभी पक्षों पर गौर कर लें

मिथुनः आज का दिन इस राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि का संकेत दे रहा है. आज व्यापार में आपको कोई बड़ा मिल सकता है. ऐसे में आपको ध्यान देना चाहिए कि किसी से बात करते समय आपका अहंकार नहीं झलकना चाहिए. इससे भविष्य में आपको परेशान होना पड़ सकता है. इसलिए आज किसी से बातचीत करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें. आज किसी यात्रा पर जाने से पहले सतर्क रहें, क्योंकि आपकी कोई प्रिय चीज खोने या चोरी होने का डर है.

कर्कः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है. हालांकि, आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती हैं और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बचत की योजना का अच्छा लाभ मिलेगा. आप अपनी मेहनत की बदौलत अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे. आज के दिन आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा. साथ ही सेवा क्षेत्र में आपकी पूरी रुचि रहेगी. आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा. आज के दिन किसी बात को लेकर आप अकारण ही चिंता में रह सकते हैं. संतान से अपने जितनी उम्मीद लगाई थी, वह आज उन पर खरी उतरेगी.

सिंहः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य बीतने वाला है. इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ किसी खेल प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा काम करने के बाद आपको थकावट महसूस हो सकती है. हालांकि, इसके बावजूद आपको आपके बाकी कामों की चिंता सताते रहेगी. ऐसे में आपके अंदर अगर एक्स्ट्रा एनर्जी है, तो इसे इधर-ऊधर की कामों में न लगाएं. परिवार के किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है.

कन्याः आज का दिन इस राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने का प्रेरणा देगा. आप अपने व्यवसाय में एक के बाद एक नई खुशियां और सफलता पाएंगे. कुल मिलाकर दिन पूरी तरह से उत्साह और व्यस्तता के साथ में बीतेगा. भाई से सलाह और सहयोग बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आज आप कुछ मौसमी बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं. इस वजह से शाम के समय आपको थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं. आज आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग पाएंगे.

तुलाः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य तरीके से बीतने वाला है. भाईचारे के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है. साथ ही आपको कुछ नए कॉन्टेक्ट के जरिए कुछ न कुछ मदद जरूर मिलेगी. किसी तरह के सामाजिक कार्यों में लगे हुए लोग आज के दिन विशेष रूप से सावधान रहें. अन्यथा कोई बड़ा विरोधी पैदा हो सकता है. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. इससे आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर फोकस करना चाहिए. अन्यथा आगे चलकर समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

वृश्चिकः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा होने वाला है. बशर्ते आपको बड़ों का सम्मान और सहयोग बनाए रखना होगा. पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा. नौकरी में आपका अपने किसी साथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है और सहकर्मियों का सहयोग भी मिल सकता है. हालांकि, आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि अगस्त का पहला दिन आपके लिए काफी खर्चीला रहने वाला है. विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इससे आपका मन प्रसन्न होगा.

धनुः आज का दिन इस राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन होगा. ऐसे में आपको अपने व्यवसाय के कुछ गुप्त और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आज आपके बनते हुए कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर गंभीर रहना होगा. किसी भी कानूनी मामलों में कोई लापरवाही न करें और सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें. आज कोई कानूनी मामला फंसने की आशंका दिखती है.

मकरः आज के दिन चंद्रमा इस राशि के जातकों में रहेंगे. परिणामस्वरूप मन में अशांति का भाव बना रहेगा. इसके अलावा आज आप किसी सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि, आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में विनम्रता रखनी चाहिए. अन्यथा खून के रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर विवाद की स्थिति बनने पर उसे आगे बढ़ने से रोकने की पूरी कोशिश करें. अन्यथा आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं.

कुंभः आज के दिन इस राशि के जातक पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. इसके अलावा आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. संपत्ति के रखरखाव में खर्च बढ़ सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी देखी जा सकती है. ऐसे में चिकित्सा कार्यों में खर्च बढ़ सकता है. धन का खर्च सोच-समझकर ही करें. नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है. सफलता तो मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी.

मीनः आज का दिन आपको पुराने विवादों और परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा. यदि आपने किसी से कुछ पैसा उधार लिया है तो आज आप उसे चुका सकते हैं. इससे आपको सुकून और आराम महसूस होगा. आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे. आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. इससे आप अपनी किसी चाहत को मन में ही दबाए रखेंगे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई