उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती में राकेश गोराई ने दूसरी पत्नी के चक्कर में अपनी बेटी नंदिनी गोराई को मारपीट कर घायल कर दिया.
नंदिनी गोराई की मां सीमा ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और वह सीमा और अपनी बेटी नंदिनी को छोड़ना चाहता है और आए दिन प्रताड़ित करता है.
रविवार को उसने नंदिनी को मारपीट कर घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.






