जमशेदपुर :चोरी की बाइक के साथ नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

बिरसानगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर 5 निवासी विशाल यादव उर्फ ​​दरोगा यादव, बिरसानगर जोन नंबर 1 निवासी साहिल और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को मोहरदा से एक बाइक चोरी हो गयी थी. इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया गया था.

जांच के दौरान पुलिस ने विशाल यादव उर्फ ​​दरोगा को गिरफ्तार किया, उसकी निशानदेही पर साहिल और एक नाबालिग को पकड़ा गया.

पूछताछ के दौरान इन लोगों ने पुलिस को चोरी की बाइक के बारे में जानकारी दी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. बिरसानगर पुलिस के मुताबिक, विशाल यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ बिरसानगर, एमजीएम थाना, बागबेड़ा, बर्मामाइंस और गोलमुरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया गया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई