केरल से मस्कट जा रही थी ओमान एयर फ्लाइट, इस कारण से हुई इमरजेंसी लैंडिंग

केरल से मस्कट जा रही ओमान एयर फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण ये लैंडिंग कराई गई है।

ओमान एयर की एक फ्लाइट केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर वापस लौट आई है। बता दें कि ये फ्लाइट केरल से मस्कट जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में कुछ तकनीकी दिक्कत होने के कारण वापस लौट आई। एयरपोर्ट के आधिकारी ने बताया कि ओमान एयर की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण कोझिकोड लौट आई है। प्लेन को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्लेन में खराबी का पता लगाया जा रहा है।

कोझिकोड हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, फ्लाइट- WY 298 ने 169 लोगों के साथ सुबह 9.15 बजे कारीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी और बीच रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बमुश्किल कुछ मिनट बाद वापस लौट आई है। प्लेन सुरक्षित रूप से उतर गई है।

सभी यात्री सुरक्षित
उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ” विमान सुरक्षित रूप से उतर गया।” अधिकारी ने आगे कहा कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन जलाने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक हवाई अड्डे का चक्कर लगाया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित