सेवा में
संपादक महोदय
प्रकाशनार्थ
*विहंगम योग समारोह सम्पन्न*
विहंगम योग टाटा संत समाज की तरफ से कीताडीह यादव क्लब में रविवार को प्रातः 9 बजे से एक कुंडीय विश्वशान्ति वैदिक महायज्ञ सह विहंगम योग समारोह का आयोजन किया गया।
बनारस के आये पुरोहित महावीर विद्यार्थी जी द्वारा महायज्ञ कराया गया जिसमें यजमान शर्मिला देवी एवम सुधीर कुमार के संग 400 से अधिक भाई बहनों नें आहुतियाँ प्रदान की।
कार्यक्रम में विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा नें बताया कि मनोनिग्रह से शुरू होकर परमात्मा प्राप्ति का मार्ग है विहंगम योग, यह क्रियात्मक साधना अभ्यास पद्धति सभी वर्ग के लिए उपयोगी है इसके मात्र 10 मिनट के नियमित अभ्यास से शांति का अनुभव होने लगता है।
वहीं युवा प्रभारी सूरज जी एवम अनिल जी द्वारा भाजपा के शैलेश पाठक एवम केशव सिंह को विश्व की अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” प्रदान की गई।
प्रवचनकर्ता पंडित योगेन्द्र नाथ पाण्डेय जी नें जीवन में सद्गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना सद्गुरु के जीव का कल्याण नहीं हो सकता।
आयोजनकर्ता देवरती देवी, विश्राम तिवारी, रामबाबू यादव के साथ साथ मौके पर जिला संयोजक उमेश यादव, सह संयोजक बिजेन्दर उपाध्याय, युवा प्रभारी रौशन पाण्डेय, आशा पाण्डेय, रीना पाण्डेय, घनश्याम गोयल के साथ 400 से अधिक सदस्यों नें आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
धन्यवाद????
नीरज मिश्रा
कोल्हान प्रमुख
विहंगम योग युवा संत समाज






