बिहार: नालंदा में बोरवेल में गिरा बच्चा, मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO आया सामने

बिहार के नालंदा में बच्चे के बोरवेल में गिरने से हड़कंप मच गया है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नालंदा: बिहार के नालंदा के कुल गांव में बच्चे के बोरवेल में गिरने से हड़कंप मच गया है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस मामले में सर्कल अधिकारी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘हमें सूचना मिली कि एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। हम बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ और बचाव दल मौके पर पहुंचेंगे। बच्चा अभी भी जीवित है, हम उसकी आवाज सुन सकते हैं।’

4 साल है बच्चे की उम्र
बोरवेल में गिरे बच्चे की उम्र 4 साल बताई जा रही है और उसका नाम शिवम है। बोरवेल की गहराई 150 फीट है और ये मामला रविवार सुबह करीब 9.30 बजे का बताया जा रहा है। बच्चा लगातार रो रहा है, जिसे सुनकर बाहर मौजूद भीड़ भी परेशान है। बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा है और बोरवेल के आस-पास खुदाई की जा रही है।

बच्चे के फंसे होने की खबर सामने आने के बाद मौके पर भारी भीड़ मौजूद है। भीड़ को मौके से दूर रखने के लिए रस्सी द्वारा घेराबंदी की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चा शिवम अपनी मां के साथ खेत में गया था। मां खेतों में काम कर रही थी, इसी दौरान शिवम खेलने लगा और अचानक बोरवेल में गिर गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई