जमशेदपुर में घर-घर जाकर अभियान चलाकर बीएलओ मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं

पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है. 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के अलावा छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. 21 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का काम करेंगे. इस अभियान के दौरान जिले के 1.7 लाख नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. अभियान शुरू होते ही अपने बूथ क्षेत्र के बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं. इसके लिए फॉर्म 6 बीएलओ के माध्यम से भरना होगा. वहीं नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 और एनआरआई वोटर के लिए फॉर्म 6ए जोड़ा जा सकता है. किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए आप फॉर्म 8 में आवेदन कर सकते हैं। मतदाता स्वयं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है या फिर आप चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्स.eci.gov.in पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं. मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, नाम व पता आदि में त्रुटियों को ठीक करने, फोटो अपडेट करने आदि से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं. भावी मतदाता जो 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, या ऐसे व्यक्ति जो 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर को 18 वर्ष या 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई