Aaj Ka Rashifal 23 July: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन 2 राशियों की किस्मत, जानें राशिफल

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन आप शुभ कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं. कार चलाने में अधिक सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें. आज आलस्य को खुद से दूर रखें. परिचित व्यक्ति से मिली अचानक मदद से आपका काम बन जाएगा. घरवालों के बीत चल रहा तनाव आज खत्म होगा.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है. अपनों से आपकी करीबी बढेगी और संवेदनशील मामलों में आप जल्दबाजी न दिखाएं. अहंकार व जीदृ में आकर आज आप कोई काम ना करे, नहीं तो वह गलत हो सकता है. आपकी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आज किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, लेकिन आप उसमें सावधानी बरते, नहीं तो तरक्की में बाधा आ सकती है.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि के जातकों के अंदर बंधु बाधुत्वो की भावना बनी रहेगी. आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आज खुशी होगी. आप सभी के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें. सामाजिक कार्यों में आज आपको ढील देने से बचना होगा और आपका कुछ नए लोगों से जुड़ाव होगा.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कर्क राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि, आप आज शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा और आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी. अगर आपकी नौकरी में सहकर्मियों से अनबन चल रही थी तो वह आज आपके बीच का मतभेद दूर हो सकता है. शाम के समय आप धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हो सकते है. जीवनसाथी का साथ आपको आज हर कदम पर प्राप्त होगा.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है. व्यवसाय में अपने साथी के साथ मोलजोल बनाकर चलें. माता की सेहत को लेकर सावधान रहें. बड़ी समस्या का हल आपको ही तलाशना होगा. महिलाओं को आज अपने लिए आवाज उठाने की जरूरत है. कोई नया लेन-देन आज बड़ा लाभ करा सकता है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आप आज कोई निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आप किसी गलत योजना में धन का निवेश कर सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है.

तुला राशिफल आज

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा रहेगा. आज आपको कार्यक्षेत्र में काफी प्रशंसा सुनने को मिलेगी. नौकरीपेशा वर्ग के लोग आज छुट्टे की दिन भी काफी व्यस्त रहने वाले हैं.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपकी राशि के जातकों के लिए धन से जुड़ी हुई समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं और इसके साथ ही आज के दिन आपके जीवन साथी के साथ आपका विवाद भी आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है आपके अपने भी आज के दिन आपको छोड़कर जा सकते हैं और मां का डर आपके लिए दूसरी बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है दिन आपके लिए अच्छा नहीं बिताने वाला है

धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

नु राशि के जातकों के लिए आज दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों का दिल जीतने कामयाब रहेंगे. विभिन्न मामलों को भी आप सवार पाएंगे और बड़ों का सहयोग बना रहेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में आज आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन बहुत शानदार बीतने वाला है. व्यवसाय में बड़ा लाभ होने से मन में प्रसन्नता होगी. आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी. योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेने से रुके काम पूरे होंगे.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

मन में नकारात्मकता का प्रभाव पैदा हो सकते है. मानसिक शान्ति बनाए रखने के प्रयास करें. शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं. सेहत का ध्यान रखें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. संगीत में रुचि बढ़ सकती है.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

परिवार का साथ मिलेगा. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा. बातचीत में संयत रहें. मानसिक शान्ति रहेगी. माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं. खर्च अधिक रहेंगे. क्रोध के अतिरेक से बचें.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई