पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज ” “एटक और सीटू” के नेताओं द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

जिसका नेतृत्व एटक के राज्य सचिव साथी अंबुज कुमार एवं सीटू के राज्य महासचिव साथी विश्वजीत देव द्वारा किया गया। शहर के करंडी चौक,स्टेशन आरपीएफ थाने के समीप,घोड़ा चौक जुगसलाई एवं रेलवे फाटक जुगसलाई में सभा आयोजित की गई। करंडी चौक में भारी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग नेताओं की बातों को सुनने के लिए एकत्रित हो गए।स्टेशन चौक पर आते जाते लोग ,बस स्टॉप और टेंपो स्टैंड पर खड़े आमवजनता को वक्ताओं को गैर से सुनते देखा गया।घोड़ा चौक ,जुगसलाई में राहगीर के अलावे, या पास के दुकानदार सड़क पर खड़े होकर नेताओं के वक्तव्य को सुना,फाटक चौक जुगसलाई में आने जानेवाले लोग,छात्र और महिलाएं रुक कर पोस्टर को पढ़ा।इन सभी जगहों पर केंद्र सरकार के आम जनता,मजदूर किसान विरोधी नीतियों,बढ़ती महंगाई, बढ़ते शिक्षा खर्च,प्राइवेट होते स्कूल, बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी, लेबर लॉ में मालिकों के हित में बदलाव,देश की सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों का निजीकरण एवं बिक्री के खिलाफ वक्ताओं ने आम लोगों को जागरूक करने के लिए अपने विचार रखे और देश हित में इन नीतियों का विरोध करने का आग्रह किया।आने वाले आम चुनाव में मजदूरों, किसानों, आमजन के हित में काम करने वाली सरकार बनाने का आग्रह किया।वक्ताओं ने लोगों को आगाह किया की यदि आगामी चुनाव में अगर सोच समझकर सरकार नही बनाई गई तो उसके गंभीर परिणाम देश को भुगतना होगा।

नुक्कड़ सभा को एटक के सचिव साथी अंबुज कुमार ठाकुर,राज्य कार्यकारिणी सदस्य साथी हीरा अरकने ,सीटू के महासचिव साथी विश्वजीत,साथी , एआईएसएफ़ के नेता साथी विक्रम कुमार, यूथ विंग के नेता साथी सरकार किस्कू ने संबोधित किया।आज की नुक्कड़ सभा को सफल बनाने के साथी साथी निगमानंद पॉल,साथी संजय कुमार, साथी एस के उपाध्याय,साथी गुप्तेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

कल पुनः शहर के विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ सभा का आयोजन निश्चित है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई