यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें….
उत्तर प्रदेश के महानिदेशक कार्यालय ने यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी और 28 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। सिक्योरिटी फीस 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2023 तक जमा की जाएगी। वहीं ऑनलाइन डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2023 तक किया जाएगा।
कब जारी होगी मेरिट लिस्ट?
आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, मेरिट लिस्ट 29 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी और ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 31 जुलाई से 3 अगस्त, 2023 तक आयोजित की जाएगी। रिजल्ट का अलॉटमेंट 3 अगस्त या 4 अगस्त, 2023 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 5 अगस्त से 8 अगस्त, 2023 तक अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
UP NEET UG 2023 Counselling: ऐसे करें रजिस्टर
काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाएं।
फिर होम पेज पर उपलब्ध यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कितनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस?
जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट के माध्यम से ₹2000/- रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सरकारी राज्य कोटा सीटों के लिए ₹30000, निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए ₹2 लाख और निजी डेंटल कॉलेजों की सीटों के लिए ₹1 लाख की सुरक्षा राशि जमा करना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवार के मूल दस्तावेज ऑनलाइन वेरीफाई हो चुके हैं और जिन्होंने पैसा जमा कर दिया है, वे चॉइस फिलिंग के लिए पात्र होंगे। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।






