जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैम्पस में माननीय कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में संविधान गौरव दिवस का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद लोकसभा , श्री विद्युत वरन महतो , विशिष्ट अतिथि विधायक पूर्वो सिंहभूम श्रीमती पूर्णिमा साहु, जनप्रतिनिधि श्री संजीव कुमार एवं श्री उपस्थित थे। दीपप्रज्जवलन एवं भारत माता पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जनप्रतिनिधिश्री संजीव सिंह जी ने अपने वक्तव्य में संविधान की महत्ता का उल्लेख किया । माननीय कुलपति प्रो ० इला कुमार ने अपने वक्तव्य में संविधान निर्माण एवं संविधान के क्रियान्वय के संदर्भ में प्रकाश डाला । डॉ॰ भीम राव अम्बेडकर के साथ साथ लौहपुरुष सरदार पटेल ने 562 छोटीछोटी बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का कायम की । वर्तमान समय में भी एकजुट की आवश्यकता हैआवश्यकता है इस बात की है कि आज के युवा भी संविधान की महत्ता से अवगत हों ।
विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र श्रीमती पूर्णिमा साहू जी ने अपने वक्तव्य में कहा किआज संविधान को सिर्फ पढ़ना नहीं है बल्कि जीना है अपने अधिकारों का सही प्रयोग करना है ।अपने वक्तव्य में इन्होंने ज्योतिबा फुले का उल्लेख किया जिन्होंने समाज से लड़ते हुए पत्नी को भी शिक्षित किया ।वर्तमान समय में युवाओं को संविधान को समझने की आवश्यकता है ।
मुख्य अतिथि माननीय सांसद लोकसभा श्री विद्युत त्वरण महतो जी ने अपने वक्तव्य में संविधान की महत्ता का उल्लेख किया और कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान बात बनेके समय विशेष रूप से दलित पिछड़ों और वंचित लोगों को संविधान में जगह दीयह हमारे मुख्य बात है कि हमारे भारतवर्ष में विभिन्न जाति धर्म के लोग रहते हैंऔरइस बड़े जनसंख्या को लेकरऐसे संविधान का निर्माण किया गया जिसमें सभी लोगों को समानता का अधिकार मिले वर्तमान समय में आवश्यक है कि युवाओं के बीच जाकर हम संविधान की जानकारी दें उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें ।यही हमारे भविष्य के निर्माता है ।मुख्य अतिथि माननीय सांसदश्री विद्युत वरन महतो के द्वारा एनएसएस की अंकिता सेतुआ, निकिता कुमारी एवं कुमारी आराध्या राय एवं एनएसएस की तान्या कुमारी गुप्ता को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया । सिदगोड़ा कैम्पस में इस कार्यक्रम में लाइव तीसरे, चौथे पाँचवे फ्लोर लेक्चर थियेटर में भी विभिन्न संकायों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं सम्मिलित हुए । बिष्टुपुर कैम्पस में उपस्थित सभी शिक्षक , शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएँ डिजीटल माध्यम के द्वारा कार्यक्रम में सहभागी हुए ।धन्यवाद ज्ञापन कुल सचिव डॉ सलोमी कुजूर के द्वारा दिया गया ।कार्यक्रम मेंजनप्रतिनिधि आदरणीय श्री संजीव तिवारी सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि गण, डॉ किश्वर आरा, डॉ सुधीर साहु, डॉ अन्नपूर्णा झा, डॉ० ग्लोरिया पूर्ति, डॉ० मनीषा टाइटस, डॉ० पुष्पा कुमारी, डॉ० कामिनी कुमारी, डॉ ० रितेश ठाकुर, डॉ० केया, डॉo सनातन दीप , विभिन्न शिक्षकगण एवं विभिन्न शिक्षकेत्तर बंधु एवं छात्राएँ उपस्थित थीं ।





