कल से शुरू होगा नगर कीर्तन मार्ग मरम्मतीकरण
जुस्को जीएम ने सोमू को आश्वस्त किया
जमशेदपुर। सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 558 वें प्रकाश पर्व के मद्देनजर जुस्को प्रशासन शुक्रवार से नगर कीर्तन मार्ग की मरम्मतीकरण और पेड़ों की टहनी की ट्रिमिंग का काम शुरू करेगा।
टाउन जीएम आरके सिंह ने भाजपा के युवा सिख नेता सतबीरसिंह”सोमू” को आश्वस्त किया है। गुरुवार को सतबीर सिंह”सोमू”की नेतृत्व जिसको मुख्यालय में सिख सांझी आवाज़ के बैनर तले उनसे मिले और इस आशय का अनुरोध पत्र उन्हें दिया। आरके सिंह ने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि संस्थापक के नीति-सिद्धांत और उद्देश्य पर प्रबंधन अडिग है और शुक्रवार से काम शुरू करा दिया जाएगा। सोमू के अनुसार सोनारी गुरुद्वारा साहिब से मंगलवार को विशाल नगर कीर्तन निकलेगा जो कागलनगर टैंक रोड, रिवर मीट रोड, बेल्डीह रोड, जुस्को मुख्यालय गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम, साकची गोलचक्कर, न्यू कालीमाटी रोड होते हुए गुरुद्वारा साहिब, साकची पहुंचेगा। तकरीबन साढ़े सात किलोमीटर लंबे रूट से तकरीबन 18 फीट ऊंची श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को गुजरना है।
नगर कीर्तन के सुचारू आवागमन तथा भारी संख्या में संगत और नगरवासियों की भागीदार में किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा अवरोध से बचाव के लिए सड़कों के किनारे लगे पेड़ों तथा नीचे लटकती शाखाओं की आवश्यक छंटाई तथा सड़कों पर बने गड्ढों तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव करा दिया जाए।
चंचल भाटिया,नवजीत सिंह सोहल, करमजीत सिंह कम्मा एवं अन्य भी इस दौरान उपस्थित रहे।






