चौक बाजार, जुगसलाई में सुहागन फैमिली मॉल उद्घाटित
जमशेदपुर : चौक बाजार, जुगसलाई स्थित शहर की लोकप्रिय लेडिज साड़ी, जेंट्स एवं किड्स के रेडीमेड कपड़ों की शोरूम सुहागन फैमिली मॉल का जमशेदपुर में पांचवां अत्याधुनिक एवं पूर्ण रूप से वातानुकूलित मॉल का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता सरदार अमरप्रित सिंह काले के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ है। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार अमरप्रित सिंह काले ने सुहागन के पार्टनर सरदार त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह सचदेव, जसप्रित सिंह सचदेव, नवनीत सिंह सचदेव, रिशव सचदेव एवं रचित सचदेव को संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कहा कि लगभग 10,000 वर्गफीट में बना यह शो-रूम जुगसलाई के लोगो के लिये वरदान साबित होगा जहाँ प्रीमियम एवं मिडियम ब्रांड के अत्याधुनिक डिजाइनों के जेंट्स वियर, लेडिज वियर एवं किड्स वियर शादियों एवं त्योहार के लिए एक ऐसी रेंज उपयुक्त मूल्य पर इस शोरूम में उपलब्ध है। जो न केवल जुगसलाई बल्कि आस पास के लोगो के लिए आकर्षण का का केंद्र होगा. उक्त अवसर पर सुहागन के पार्टनर ने कहा कि उद्घाटन औफर के तहत रुपये 2,000/- या उससे अधिक की खरीददारी पर निश्चित उपहार का प्रावधान छठ पूजा अथार्त 16.11.2026 तक है.
पुनः शोरूम में उपलब्ध परिधानों की जानकारी देते हुए सचदेव बंधु ने कहा कि सुहागन की इस नयी वातानुकुलित मॉल में एक ही छत के नीचे लेडीज जेंट्स एवं किड्स के परिधान उपलब्ध है। इस शोरूम में लेडिज के साड़ियों में 260/- रूपये से लेकर, लंहगा में 2500 से लेकर एवं किड्स में 150 रूपये से लेकर सभी तरह की रेंज उपलब्ध हैं। सभी तरह के परिधानों के गुणवत्ता एवं प्रतिस्पर्धात्मक कीमत एवं डिजाईनों की लंबी रेंज के लिए सुहागनका नाम न केवल जमशेदपुर बल्कि इसके आस- पास के जगहों में बड़े गर्व से लिया जाता है।
पूनः श्री सचदेव ने कहा कि इस शोरूम में देश के मशहूर कंपनियों की साड़ियाँ जैसे बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, डिजाईनर साड़ी, प्योर सिल्क, कांजीवरम, कंजीवरम सिल्क, कॉटन, सुपर नेट, साड़ियों के अलावा सूट पीस में सिंथेटिक्स सूट्स, प्योर क्रैप सूट्स, चंदेरी, प्योर सिल्क, बनारसी, लौंग सूट, प्लाजो, फैंसी सूट्स, वेडिंग वेराईटीज, वेडिंग गाउन, इंगेजमेंट गाउन आदि के अतिरिक्त रेडिमेड सुट, सेमी स्टीच रेडीमेट सूट्स, शरारा, गरारा, प्लाजो सूट्स, स्टेट सूट, फैन्सी लहंगा, ब्राइडल लहंगा कॉटन सूट, सिल्क सूट, कुर्ती सेट, gents वेडिंग कलेक्शन में जोधपुरी सूट एवं नये डिजाइनों के परिधानों की लंबी रेंज शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं के परिधान में कुर्ती, लेगिंस, जीन्स, टॉप, लाँग एवं सॉर्ट स्कर्ट, वेस्टर्न गाउन आदि उपलब्ध हैं। गर्ल्स किड्स में गाउन, लँहगा सुट, लाँग स्कर्ट, लेगिंस, जीन्स एवं टॉप बॉयज़ किड्स में बाबा सूट जीन्स आदि उपलब्ध हैं। कहने का तातपर्य यह है कि एक ही छत के नीचे पूरी वेरायटी एवं हर तबके के लिए यह मॉल एक आदर्श फैमिली स्टोर के रूप साबित होगा. उक्त उद्घाटन के अवसर पर सचदेव बंधुओं के अलावा शहर के अन्य गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे.






