शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ लगभग पूरी, 25 अक्टूबर 27 को जुटेंगे हजारों ब्राह्मण महानुभाव

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ लगभग पूरी, 25 अक्टूबर 27 को जुटेंगे हजारों ब्राह्मण महानुभाव

साकची स्थित स्टील सिटी क्लब हाउस नियर जेल चौक साकची जमशेदपुर में होगा समारोह

युवा पदाधिकारियों को एक साथ दिलाई जाएगी शपथ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को भी किया जाएगा सम्मानित

ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में हजारों ब्राह्मण महानुभावों के शामिल होने की संभावना है। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित सहयोगियों को भी एक साथ शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा साथियों को सम्मानित किया जाएगा।

संघ के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि संगठन को मजबूत, अनुशासित और समाज के प्रति समर्पित बनाने के उद्देश्य से सहयोगियों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें पवन उपाध्याय की ओर से मनोरंजन झा, अभय पांडेय की ओर से राजू चौबे, श्याम जी तिवारी की ओर से निशांत मिश्रा तथा दिवाकर पांडेय की ओर से कृष्ण मुरारी तिवारी का नाम प्रस्तावित किया गया है।

वहीं, संघ के संस्थापक सदस्यों की ओर से अभिषेक ओझा ने बिट्टू तिवारी, अरुण शुक्ला ने धर्मेंद्र पांडेय तथा संतोष जोशी ने भीम ओझा का नाम सुझाया है। सभी प्रस्तावित सहयोगियों को एक साथ शपथ दिलाने की तैयारी की जा रही है।

समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का होगा सम्मान

अप्पू तिवारी ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य केवल पदाधिकारियों को शपथ दिलाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। विशेष बात यह होगी कि समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले अपने ही युवा साथियों को सम्मानित करने का अवसर समाज के लोगों को मिलेगा।

गणमान्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

समारोह में बतौर अतिथि अधिवक्ता अनिल तिवारी, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, शिक्षाविद् एवं मातृशक्ति डॉ. त्रिपुरा झा तथा पूर्व डीएसपी कन्हैया उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।

संघ को राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रखकर समाजहित को दी जाएगी प्राथमिकता

संयोजक अप्पू तिवारी ने स्पष्ट किया कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ को किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रखने का निर्णय पूर्व में ही लिया जा चुका है। संघ किसी राजनीतिक चर्चा या परिचर्चा में शामिल नहीं होगा। संगठन का प्रमुख उद्देश्य समाजहित में संघर्ष करना, सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना तथा समाज के लोगों को एकजुट करना है।

उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और युवाओं के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएगा। संघ का प्रयास रहेगा कि समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय स्थापित हो तथा युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बने।

वर्ष 2027 से वैदिक पाठ की होगी शुरुआत, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

ब्राह्मण युवा शक्ति संघ वर्ष 2027 से वैदिक पाठ की प्रक्रिया प्रारंभ करने की योजना बना रहा है। इसके अंतर्गत भाग लेने वाले बच्चों को प्रतिवर्ष संघ की ओर से छात्रवृत्ति के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वैदिक अध्ययन के दौरान परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सहयोग एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

अप्पू तिवारी ने कहा कि वैदिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों में संस्कार, अनुशासन, ज्ञान और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना संघ का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

15 दिसंबर तक प्रदेश कमिटी के विस्तार का लक्ष्य

संघ की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अप्पू तिवारी ने बताया कि विभिन्न जिलों के प्रभारियों की सूची में आवश्यक फेरबदल के साथ नई सूची जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त आगामी 15 दिसंबर 2026 तक पूरे प्रदेश की कमिटी का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रदेश स्तर पर संगठन का नया प्रारूप तैयार कर ब्राह्मण समाज को एकजुट करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने समाज के सभी गणमान्य लोगों, युवाओं और ब्राह्मण महानुभावों से शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह में शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26, 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का आयोजन