टाटा स्टील ने जमशेदपुर वर्क्स में कैंटीन संचालन के लिए 15 अक्टूबर, 2026 से नए वर्क ऑर्डर लागू किए हैं। बदलाव के पहले दिन कुछ स्थानों पर नाश्ता परोसने में देरी हुई,

 

जमशेदपुर, 16 अक्टूबर, 2026: टाटा स्टील ने जमशेदपुर वर्क्स में कैंटीन संचालन के लिए 15 अक्टूबर, 2026 से नए वर्क ऑर्डर लागू किए हैं। बदलाव के पहले दिन कुछ स्थानों पर नाश्ता परोसने में देरी हुई, जिसके कारण कर्मचारियों को कतारों में इंतजार करना पड़ा।

 

कर्मचारियों को समय पर अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने के लिए सप्लाई चेन को मजबूत करने और सभी स्थानों पर लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए गए।

 

यूनियन ने भी सहयोग दिया है और कैंटीन संचालन को सुचारू बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम कर रही है। आज स्थिति सामान्य हो गई है। आने वाले दिनों में भी कैंटीन सेवाओं को सुचारू और नियमित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को समय पर अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment