पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भाजपा के महिला विंग के द्वारा जो प्रदर्शन कार्यक्रम था,

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भाजपा के महिला विंग के द्वारा जो प्रदर्शन कार्यक्रम था, ये लोकतंत्र में एक स्वस्थ बात है, लेकिन जब बीजेपी के महिला विंग को जब सामने आना था तो उस समय देखने में आया कि पुरुष वर्ग हैं भाजपा के नेता बड़े-बड़े नेतृत्व करने लगे, जबकि कांग्रेस पार्टी के तरफ से महिलाओं के द्वारा उनका स्वागत के रूप में गुलाब का फूल रखा गया और भी कई व्यवस्थाएँ की गई थीं, जो मैं अपने आँखों से देखा था उन लोगों के सम्मान में लड्डू, जलेबी, पानी और चाय, बिस्किट का भी प्रबंध था कि जो हमारे बहनें आएंगी, दूसरे दल की ही सही लेकिन वो हमारे जिले की नागरिक हैं, उनको जिला कमेटी गांधीवादी तरीके से उनका सत्कार और स्वागत करके भेजेगी और उनके द्वारा जो भी मांगपत्र दिया जाएगा, या तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से या प्रदेश अध्यक्ष के नाम से उसे रिसीव किया जाएगा। ये योजना जिला कमेटी के तरफ से थी लेकिन भाजपा के कुछ उदंड लोगों ने इस अच्छे स्वस्थ और जो लोकतंत्र की धाराएँ रखी गई हैं उसके विपरीत काम किया, डंडे चलाए, पत्थर फेंके। ये डंडे और ये पत्थर कहाँ से आए? और इन लोगों ने ही माहौल बिगाड़ दिया, झंडे को छीनना, छपटना, ये बीजेपी के संस्कार से इससे बचना चाहिए, जबकि उनके विधायक, नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान जिला अध्यक्ष नेतृत्व कर रहे थे। ये अच्छी बात नहीं है कि महिलाओं का नेतृत्व पुरुष कर रहे थे। ये भत्सनायोग है और ऐसा हरकत भविष्य में बीजेपी के बड़े लोग न करें,

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई