डीआरएम, चक्रधरपुर द्वारा रायरंगपुर, बादामपहाड़ एवं टाटानगर स्टेशनों का निरीक्षण
दिनांक: 07/10/2026
चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने आज संबंधित शाखा अधिकारियों के साथ रायरंगपुर, बादामपहाड़ एवं टाटानगर स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर चल रहे विकास एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया।
डीआरएम ने बादामपहाड़ से टाटानगर तथा टाटानगर से चक्रधरपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान रेलखंड में सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं, ट्रैक एवं अन्य रेलवे परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा, डीआरएम ने टाटानगर स्थित रेलवे अस्पताल का भी निरीक्षण किया और मरीजों एवं रेलकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।






