जुगसलाई नगर परिषद द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 07:00 बजे नगर परिषद् कार्यालय से नया बाजार चौक तक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई।
उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद जुगसलाई के माननीय अध्यक्ष , कार्यपालक पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी,पार्षदगण,नगर प्रबंधक, स्वच्छता दूत,कनीय अभियंता, स्वच्छता पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर), गर्ल हाई स्कूल की बच्चियों एवं नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर जुगसलाई का निर्माण संभव है।






