जय माता दी परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन।

जमशेदपुर : कीताडीह काली मंदिर के प्रांगण में जय माता दी परिवार की ओर से हर वर्ष के भाति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय की वित्त पदाधिकारी डॉ दीपा शरण  के द्वारा किया गया। डॉ दीपाशरण ‘ ने छात्राओं को रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं अपने स्वास्थ का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया ।साथ ही रक्तदान से शरीर में होने वाले लाभों से भी छात्राओं को अवगत कराया । रक्तदान शिविर में कई छात्रों ने अपनी शारीरिक जांच भी कराई और रक्तदान भी किया ।
शिविर को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी,डॉ छगन लाल अग्रवाल ,आर तेजा,गोपाल चक्रवर्ती, टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से कई डॉक्टर और सहायक भी उपस्थित हुए ,जिनमें डॉक्टर रिता सिंह सीनियर मेडिकल ऑफिसर, डी मंजू ,अनिल कुमार ,विश्वकर्मा ,कौशिक राय ,गौरी मुखर्जी ,अविजीत पॉल ,उमाशंकर प्रसाद, शौर्य मुनि टुडू एवं एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई