झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर ने राज्य के अपराध जगत में हड़कंप मचा दिया है

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे उसे साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था, तभी जामताड़ा जिले की सीमा में पुलिस मुठभेड़ हो गई और वह मारा गया
सूचना के अनुसार, कैदी वाहन जब जामताड़ा इलाके में पहुंचा, उसी दौरान यह घटना हुई। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटना जेल ट्रांसफर के वक्त हुई और पुलिस फायरिंग के बाद सुजीत सिन्हा की मौत हो गई
सुजीत सिन्हा का नाम झारखंड के बड़े अपराधियों में शुमार रहा है। पहले की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जेल के भीतर से रंगदारी और गैंग ऑपरेशन चलाने के आरोपों में घिरा रहा है, और उसके नेटवर्क का असर रांची, पलामू, हजारीबाग, लातेहार और आसपास के जिलों तक बताया गया था हाल के महीनों में उसके गिरोह पर पुलिस कार्रवाई तेज थी और कई साथी गिरफ्तार किए गए थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई