यूरोविटा हॉस्पिटल की तीसरी वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रहित

जमशेदपुर, 1 अगस्त: शहर के यूरोविटा हॉस्पिटल ने अपनी सफल स्वास्थ्य सेवाओं के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अस्पताल की वर्षगांठ समारोह के तहत आयोजित इस सामाजिक पहल को लोगों का उत्साहजनक समर्थन मिला।

रक्तदान शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों, शुभचिंतकों तथा अस्पताल से जुड़े सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजकों ने इसे मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताया।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है और समाज में इस दिशा में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूरोविटा हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

 

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करना भी उनकी प्राथमिकता है। रक्तदान शिविर इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई