द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन, साकची, जमशेदपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा एम.कॉम. तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024–2026) की छात्राओं के लिए “प्रभावी परियोजना (प्रोजेक्ट) तैयारी के आवश्यक तत्व” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति
जमशेदपुर, 1 अगस्त 2026:
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सविता मिश्रा, प्रोफेसर-इन-चार्ज, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन, साकची, जमशेदपुर के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ. मो. एम. नज़री, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर का स्वागत करते हुए विषय की प्रासंगिकता एवं महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शोध एवं परियोजना लेखन के माध्यम से अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी अनामिका ने की। उन्होंने छात्राओं को शोध एवं प्रोजेक्ट लेखन के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा अपने विचार साझा किए।
मुख्य अतिथि डॉ. मो. एम. नज़री, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर ने अपने व्याख्यान को दो सत्रों में प्रस्तुत किया। प्रथम सत्र में उन्होंने प्रोजेक्ट लेखन की संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए शीर्षक चयन, साहित्य समीक्षा, शोध प्रश्नों का निर्धारण, शोध पद्धति, डेटा संग्रहण, डेटा विश्लेषण, संदर्भ लेखन तथा निष्कर्ष लेखन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में उन्होंने एक नमूना परियोजना (प्रोजेक्ट) के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट तैयार करने की प्रक्रिया को सरल एवं व्यावहारिक ढंग से समझाया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुशीला हाँसदा, डॉ. संगीता बिरुआ, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. सुनीता बंकिरा, डॉ. पूर्वा दुबे तथा प्रो. सुदीप्ता दास सहित एम.कॉम. तृतीय सेमेस्टर की सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण परियोजना तैयार करने हेतु आवश्यक शोध कौशल एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करना था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई