प्रेस विज्ञप्ति
साथ मे वर्तमान प्रधान सचिव परिवहन विभाग डॉ. रवि इंदर सिंह (IAS) भी मौजूद थे। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने पश्चिम बंगाल बॉर्डर के चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग द्वारा अनुचित शुल्क वसूले जाने एवं डंडा टैक्स को अविलम्ब हटाये जाने के संबंध में एक ज्ञापन दी गई। कैबिनेट मंत्री: अर्जुन सिंह एवं प्रधान सचिव परिवहन विभाग द्वारा जल्द ही इस पर कुछ विचार करने का आश्वासन दिया एवं गाड़ी वालों को कुछ राहत देने की बात की।
आज कैबिनेट मंत्री: अर्जुन सिंह (परिवहन और श्रम विभाग) पश्चिम बंगाल,परिवहन भवन मे मुलाक़ात की साथ मे वर्तमान प्रधान सचिव परिवहन विभाग डॉ. रवि इंदर सिंह (IAS) भी मौजूद थे। गाड़ी मालिक को जो दिक्कत आ रही है और ₹11,000 प्रति वर्ष का अतिरिक्त टैक्स (Additional Tax)
₹1,200 प्रति माह मैकेनिकल टैक्स (Mechanical Tax)
वाहन के वजन (कांटा) के नाम पर प्रति ट्रिप ₹238 लिया जा रहा है।
जबकि भारत में कहीं और ऐसा नहीं होता है।
मंत्री जी द्वारा सब विषय को ध्यान से सुना और जल्द से जल्द कुछ ठोस कदम का भरोसा दिया।
संगठन के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, संरक्षक सतबीर सिंह “सोमू” एवं विनीत जी उपस्थित रहे।






