पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के अपराधी कोल ट्रांसपोर्टिंग रूट पर रंगदारी वसूलने और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में पहुंचते ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंग का एक शूटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और फरार अपराधियों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन व छापेमारी जारी है।



