“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव की जानकारी दी गई

“जुगसलाई, 29 जुलाई 2026 : मानसून के मौसम में जलजनित एवं वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जुगसलाई नगर परिषद द्वारा आज “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत नगर परिषद ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य मानसून में साफ-सफाई को बढ़ावा देकर बीमारियों के प्रसार को रोकना और समुदाय को जागरूक करना है।

क्या करें:
1. सप्ताह में एक बार सफाई: कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के बर्तन को सप्ताह में 1 बार खाली करके साफ करें
2. पानी जमा न होने दें: पुराने टायर, डिस्पोजल कप, कबाड़ में पानी इकट्ठा न होने दें
3. बर्तन और टंकी ढकें: पीने के पानी के बर्तन और टंकी को हमेशा ढक कर रखें
4. नाली और गमले साफ रखें: नाली और गमलों में पानी जमा न होने दें
5. मच्छरदानी और जाली का प्रयोग: खिड़कियों पर जाली लगाएं और रात में मच्छरदानी का उपयोग करें
6. पूरे बाजू के कपड़े पहनें: मच्छर के काटने से बचाव के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहनें

क्या न करें:
1. पानी जमा न होने दें: कूलर, टायर, टंकी, गमलों में गंदा पानी जमा न रहने दें
2. गंदगी न फैलाएं: आसपास कूड़ा-कचरा न फैलाएं और क्षेत्र की साफ-सफाई का ध्यान रखें,|

Leave a Comment