जमशेदपुर में ब्लैक बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन, 14 खिलाड़ियों ने हासिल की ब्लैक बेल्ट

मास्टर सुनील कुमार प्रसाद के नेतृत्व में परीक्षा संपन्न, जरूरतमंद बच्चों को फुटबॉल एवं आवश्यक सामग्री का किया गया वितरण

झारखंड मार्शल आर्ट्स टेनिंग सेन्टर (JMATC) द्वारा ब्लैक बेल्ट परीक्षा–2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित परीक्षा एवं सम्मान समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम अनुशासन, खेल भावना और उत्साह से भरपूर रहा।
इस सफल आयोजन का नेतृत्व झारखंड मार्शल आर्ट्स टेनिंग सेन्टर (JMATC) के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक (Head Coach) मास्टर सुनील कुमार प्रसाद ने किया। मास्टर सुनील कुमार प्रसाद मार्शल आर्ट्स के अनुभवी प्रशिक्षक हैं तथा South Korea (Kukkiwon) से 5th Dan Black Belt धारक हैं। उनके वर्षों के अनुभव, समर्पण एवं कुशल मार्गदर्शन में JMATC के अनेक खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके नेतृत्व में आयोजित Black Belt Examination–2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा खिलाड़ियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीकी प्रशिक्षण का संदेश मिला।
इस परीक्षा के मुख्य परीक्षक (Chief Examiner) के रूप में श्री ब्रह्मानंद नाग (संबलपुर, ओडिशा) उपस्थित रहे। वे 4th Dan Black Belt, National Referee एवं National Judge हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं निष्पक्ष मूल्यांकन में ब्लैक बेल्ट परीक्षा संपन्न हुई। उन्होंने प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर अभ्यास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा में सफल होकर ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में रुद्रांश चतुर्वेदी, कुशाग्र भट्ट, सुमन कुमारी, दिक्षांत वर्मा, मनवीर कौर, अनन्या शर्मा, सुमेधा भौवाल, सुकृति भौवाल, दीपिका प्रशर, पी. निलेश, यश वर्धन, दक्ष श्रेष्ठ, सार्थक तथा श्रेयश सिंह शामिल रहे। सभी सफल खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं ब्लैक बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मंगल कालिंदी उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में टाटा मोटर्स के प्लानिंग विभाग के अधिकारी श्री आनंद कुमार, हिल व्यू स्कूल के सचिव श्री शाह आलम खान, टाटा मोटर्स के सीनियर मैनेजर श्री अशरफ सिद्दीकी, तथा झारखंड सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती नीलम देवी उपस्थित थीं। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, परिश्रम एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर AD Live से श्री दिनेश श्रीवास्तव तथा Magadha News से डॉ. नवीन कुमार सहित मीडिया प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। संस्थान की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार मार्शल आर्ट्स डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत कर अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह का एक विशेष आकर्षण झारखंड मार्शल आर्ट्स टेनिंग सेन्टर की सामाजिक पहल रही।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर सुनील कुमार प्रसाद ने संस्था की ओर से सामाजिक दायित्व निभाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से फुटबॉल का वितरण किया। साथ ही बच्चों को उनकी आवश्यकता की अन्य जरूरी सामग्री भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है, इसलिए प्रत्येक बच्चे को खेलों से जुड़ने का अवसर मिलना चाहिए। इस पहल की उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के वरिष्ठ विद्यार्थियों आदर्श कुमार, प्रत्युष, ऋषिकेश, निरंजन, विशाल, मैडी हेम्ब्रम, हर्षिता कुमारी, शिवानी कुमारी, चाँदना महतो, आकाश शीत, पीयूष मुखी, आस्था चौहान तथा अरात्रिका पंडित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाया।
समारोह के अंत में झारखंड मार्शल आर्ट्स सेन्टर (JMATC) की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, मुख्य परीक्षक, विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने संस्थान की खेल एवं सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई