जोंजरो पहुंचे डॉ. रामेश्वर उरांव, हाफिज आजाद अंसारी के निधन पर जताई गहरी संवेदना

रांची : लोहरदगा विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने जोंजरो गांव पहुंचकर पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुनीम अंसारी के पिता हाफिज आजाद अंसारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

डॉ. उरांव ने दिवंगत के पैतृक आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं तथा हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, संजय कुमार, असलम अंसारी, ऐनुल अंसारी, हाजी सदरुल अंसारी, मुनीम अंसारी, शहजाद अंसारी, संजू तूरी, विक्की अंसारी, मौलाना हुसैन, हाफिज स्नाउल, मजीद अंसारी, मौलाना याकुब, इस्लाम अंसारी, इशाक अंसारी, रसीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई