आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) – 28 July 2026

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी और धैर्य मांगने वाला रहेगा। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसी पुरानी गलती से सीख लेकर ही आगे बढ़ें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। कानूनी मामलों में आंख और कान खुला रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाने का समय है, तभी घर का माहौल शांत रहेगा।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज आय और व्यय में संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी लगन से जुटेंगे। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और शायद किसी वेकेशन की प्लानिंग भी हो। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और पिताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज पैत्रिक संपत्ति मिलने की संभावना है। बिजनेस में अगर समस्याएं थीं तो भाइयों से बात कर समाधान निकाल सकते हैं। किसी से लिया गया धन अब लौटाने का समय है। आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। जीवन साथी हर कदम पर आपका साथ देंगे और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा अच्छा रहेगा।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें और पिताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी में लापरवाही न करें। परिवार के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होना शुभ रहेगा। संतान से किए गए वादे पूरे करें। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है और साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। संतान पढ़ाई में भटकेगी, जिससे थोड़ी परेशानी होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें और छोटी समस्याओं को हल्के में न लें।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज दिन मिलाजुला रहेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनके कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के संकेत हैं। पार्टनरशिप में कोई काम करने के मौके मिलेंगे। संतान के लिए कुछ नया और अच्छा करने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी या मिलन समारोह की योजना भी बन सकती है। पिताजी की कोई बात आज आपको थोड़ी खल सकती है।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, अचानक खराबी से खर्च बढ़ सकता है। लिए गए निर्णय पर पछतावा हो सकता है। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। काम में सफलता जरूर मिलेगी, लेकिन राजनीति में जुड़े लोगों को कुछ शत्रु मिलने से रोड़ा पड़ सकता है। सोच-समझकर कदम उठाना आज की आवश्यकता है।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन आलस्य के कारण काम टालने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी की फरमाइश पर नया वाहन लाने का मौका मिल सकता है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करते समय सावधानी बरतें।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज दिन मौज-मस्ती और खुशी लेकर आएगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। मित्रों से बिजनेस पर बातचीत होगी। योजनाओं पर किया गया खर्च भविष्य में लाभ देगा, इसलिए बेवजह खर्च करने से बचें।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रह सकते हैं। उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन काम और सेहत दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। छोटी-सी समस्या को हल्के में न लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। सामाजिक आयोजनों में जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। माताजी के साथ खटपट हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर भी मिलेगा।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहेगा। कई काम एक साथ हाथ लगेंगे और इनसे धन कमाने के मौके भी मिलेंगे। इन्कम बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना जरूरी है। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और पुरानी गलती से सबक भी सीखेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज मन कई कामों में बंटा रहेगा, जिससे काम लटक सकते हैं और घर में समस्याएं उठ सकती हैं। अपने आसपास के लोगों को पहचान कर ही आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कदम सोच-समझ कर उठाएं। किसी से लिया गया धन आसानी से वापस मिल सकता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई