देश की सुरक्षा के लिए जवानों का त्याग अतुलनीय
लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत ने कहा किआज कारगिल विजय दिवस है। आज ही के दिन 1999 में हमारे वीर जवानों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश को गर्व से भर दिया था। मैं उन सभी वीर शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके साहस, त्याग और बलिदान को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।कारगिल हमें सिखाता है कि जब देश पर संकट आता है तो हमारा जवान अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है। आज भी सीमाओं पर हमारे जवान उसी जज्बे के साथ खड़े हैं। शहीदों का साहस और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
मैं सरकार से मांग करता हूं कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और उनकी भलाई सर्वोपरि हो। और देश की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।





