तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के तत्वावधान में तारापीठ स्थित मां तारा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार देर रात रवाना हुआ। पोटका विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुखद तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

दो बसों से 90 महिला-पुरुष श्रद्धालु हुए रवाना, विधायक ने दी शुभकामनाएं

तीर्थ यात्रा के लिए दो बड़ी बसों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें महिला एवं पुरुष समेत कुल 90 श्रद्धालु तारापीठ के लिए रवाना हुए। जत्था 25 जुलाई की रात 9:30 बजे बागबेड़ा स्थित सिद्धो-कान्हू मैदान से रवाना हुआ और अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे तारापीठ पहुचें। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मां तारा के दर्शन के लिए जा रहे सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो और मां तारा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुखद तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुखिया धनी मार्डी, टीम के अध्यक्ष शेखर साहू, पप्पू साहू, मीडिया प्रभारी हरे राम साहू, नंदिनी साहू, निर्मल सिंह एवं शिव शंकर लोधी सहित मंच के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

Leave a Comment