जमशेदपुर को मिली अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधा, डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन संपन्न

जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थापित डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर के अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन श्रीमती रंजना मिश्रा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. डी.के. मिश्रा ने बताया कि 20 बेड वाले इस आधुनिक अस्पताल में मरीजों को एक ही छत के नीचे उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, इंडोर एवं ओपीडी सेवाएं, आधुनिक यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी ऑपरेशन थिएटर सहित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा पथरी, एंडो-यूरोलॉजिकल सर्जरी, लेजर सर्जरी तथा यूरोलॉजी से संबंधित कैंसर का आधुनिक तकनीक से उपचार किया जाएगा। अस्पताल पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशन्ड) है, जिससे मरीजों को बेहतर और आरामदायक उपचार वातावरण मिल सके।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 में तत्कालीन दक्षिण बिहार (वर्तमान झारखंड) में यूरोलॉजी विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगभग 35 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है। उन्होंने कहा कि इस नए अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों जैसी आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साकची स्थित श्री शीतला मंदिर के समीप तनिष्क शोरूम के नीचे संचालित उनकी ओपीडी पूर्व की तरह नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उद्घाटन समारोह में डॉ. डी.के. मिश्रा के अलावा डॉ बलराम झा
डॉ एस पी सिन्हा
डॉ हरप्रित सिंह
दशरथ काउंटिया
अनिल agrawal
सहित अन्य गनमान्य लोग उपस्थित रहे
रविन्द्र कुमार झा (नट्टू झा) सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे जमशेदपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Comment