नगर आयुक्त ने विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

प्रेस विज्ञप्ति

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के नगर आयुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद ने आज विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहारदा स्थित जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत बिरसानगर आवासीय परियोजना, वाहन शेड तथा अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने मोहारदा जल शोधन संयंत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, संयंत्र के संचालन एवं रखरखाव की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपकरणों के नियमित रखरखाव एवं समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत बिरसानगर आवासीय परियोजना का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने आवास परिसर की साफ-सफाई, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, सामुदायिक सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से जुड़े शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए लाभार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

वाहन शेड के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों एवं अन्य नगर निकाय वाहनों की स्थिति, रखरखाव तथा संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वाहनों का नियमित अनुरक्षण किया जाए ताकि स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment