“कैच द रेन” अभियान के तहत गर्ल्स हाई स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं जल संरक्षण शपथ

जुगसलाई, 24 जुलाई 2026 : जुगसलाई नगर परिषद द्वारा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “कैच द रेन ” अभियान के तहत आज गर्ल्स हाई स्कूल, जुगसलाई में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ। इस प्रतियोगिता का विषय “वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण” रखा गया था। छात्राओं ने रंगों के माध्यम से जल की बर्बादी रोकने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और “एक बूंद भी व्यर्थ न जाए” का संदेश दिया।

चित्रकला प्रतियोगिता के उपरांत सभी छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। शपथ में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, स्कूल एवं आसपास वर्षा के पानी को संचित करेंगे और जल का समझदारी से उपयोग करेंगे।

निवेदन: जुगसलाई नगर परिषद आम नागरिकों से अपील करती है कि वे भी “कैच द रेन” अभियान से जुड़ें और अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर भूजल स्तर बढ़ाने में सहयोग करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

5 नवंबर की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां अंतिम चरण में, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत सांसद, विधायकगण होंगे शामिल