9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे 1000 शिवभक्त, तैयारी अंतिम चरण में — विकास सिंह
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा हेतु यात्रा में शामिल होने वाले कदमा के शिवभक्तों का पंजीयन रंकनी मंदिर में पूजा अर्चना कर आरंभ हुआ । जहां सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित हुए। सभी ने पंजीयन के पूर्व सामूहिक रूप से मंदिर में पूजा अर्चना कर यात्रा को सफल बनाने की कामना किया । साथ ही कार्यक्रम में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कदमा में पंजीयन का कार्य देख रहे संघ के कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर लिखित पोस्टर का भी विमोचन किया गया । पंजीयन कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया की 9 अगस्त को 1000 शिवभक्त जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना होंगे । विकास सिंह ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि वैसे लोग जो सावन के पावन माह में बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक, पारिवारिक, अकेलापन,अनुभव की कमी के कारण नहीं जा पाते हैं वैसे शिव भक्तों को वह अपने साथ सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करवाने का कार्य करते हैं विकास सिंह ने कहा पूरे यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है । लोगों का पंजीयन लगातार हो रहा है पहले आओ और पहले पाओ के तर्ज में लोगों का पंजीयन हो रहा है कदमा में पंजीयन के आरंभ के काम में मुख्य रूप से विकास सिंह ,किशोर बर्मन, विक्रम यादव , छोटेलाल सिंह,भावेश कुमार,पिंकी पाँल ,समीर सुमन, सुरेश प्रसाद कमलेश सिंह, राहुल गुप्ता,देवी बारिक ,कोमल मिश्रा , सुनीता भुईया , फुलमती देव ,
एस. भुमिका , निलम कुमारी , पूनम वर्मा गीता देवी , भारती गोप राजु केशरी , प्रतिमा केशरी , यमुना सिंह लक्खी देवी , बसंती पाल , कृष्णा प्रसाद , रिना देवी , सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए ।






