झारखंड में कहां गए 56 लाख मतदाता, 2 करोड़ 5 लाख का ही मतदाता सूची प्रारूप में होगा नाम,जानिए वजह

झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.29 जुलाई तक ही इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की आखरी तारीख है. ऐसे में अब तक 56 लाख ऐसे मतदाता है. जिनका फॉर्म ही जमा नहीं हुआ है. जिनका नाम फिलहाल 05 अगस्त को जारी होने वाली मतदाता सूची प्रारूप में शामिल नहीं किया जाएगा. चुनाव आयोग ने इससे जुड़ी पूरी जानकारी बुलेटिन के जरिए बताया है.आखिर कितने मतदाताओं ने SIR की प्रक्रिया में इन्यूमरेशन फॉर्म भरा है.और कितने मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाया गया है. साथ ही कितने का नाम कट जाएगा.

भौगोलिकसंदर्भ

 एक माह से जारी प्रक्रिया                 

दरअसल विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया एक माह से जारी है. बीएलो सभी मतदाताओं के घर घर पहुंच कर उन्हे इन्यूमरेशन फॉर्म दिया है. इस पूरे प्रक्रिया को पूरा करने में BLO के साथ साथ BLA2 की भी बड़ी भूमका रही. 2 करोड़ 61 लाख 72 हजार 859 मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाया गया.लेकिन इसमें से अब तक 2 करोड़ 05लाख 07 हजार 656 मतदाताओं ने ही हस्ताक्षर कर फॉर्म वापस जमा किया है. जिनका नाम मतदाता सूची के प्रारूप में 05 अगस्त 2026 को शामिल किया जाएगा. बाकी बचे मतदाताओं की जांच की जाएगी. साथ ही अब तक 2 करोड़ 22लाख 63हजार 810 मतदाताओं का इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइजेशन किया गया है.

पूरा आकड़ा

2026 के मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या–2,64,63,236

  • (A). मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने की कुल संख्या–2,61,72,859(98.90%)
  • (B). मतदाताओं द्वारा भरे हुए एवं हस्ताक्षर किए हुए इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन की कुल संख्या (इन मतदाताओं का नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल)–2,05,07,656
  • (C). वापस प्राप्त नहीं होने वाले इन्यूमरेशन फॉर्म की कुल संख्या–17,56,154
  • I.मृत मतदाताओं की कुल संख्या–4,99,354 (1.89%)
  • II.पता लगाने योग्य नहीं/ अनुपस्थित मतदाताओं की कुल संख्या–2,62,262 (0.99%)
  • III. स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की कुल संख्या–7,81,934 (2.95%)
  • IV.अन्य स्थानों पर पहले से ही नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या–2,07,017(0.78%)
  • V.इन्यूमरेशन फॉर्म हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या–5,587 (0.02%)
  • (D). इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइजेशन की  कुल संख्या–2,22,63,810 (84%)

17 लाख का नाम कटना तय

चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक 17 लाख 56 हजार 154 मतदाताओं का नाम कटना तय है. बाकी अन्य वोटर से अपील की गई है. जिन्होंने अब तक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरा है वह अपने फॉर्म को भर कर अपने BLO के पास जमा करें. ऐसा नहीं करने पर फाइनल वोटर लिस्ट में उनका नाम काटा जा सकता है. जिसके बाद मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Leave a Comment