दीपिका पाण्डेय सिंह व डॉ. रामेश्वर उरांव ने किसकी गांव में 500 पौधे लगाकर दिया हरित झारखंड का संदेश

तुपुदाना के किसकी गांव में पासवा का वृक्षारोपण अभियान, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने संरक्षण पर दिया जोर

500 फलदार एवं छायादार पौधों के साथ पासवा का हरित अभियान, दीपिका पाण्डेय सिंह ,डॉ रामेश्वर उरांव ,आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव रहे शामिल

अलोक कुमार दूबे बोले—दीपिका पाण्डेय सिंह और डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को मिल रही नई दिशा

पासवा के अभियान में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा—पौधारोपण के साथ संरक्षण भी उतना ही आवश्यक

रांची। पब्लिक स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तुपुदाना स्थित किसकी गांव में 500 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह एवं लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया।

अभियान के तहत आम, अमरूद, जामुन, अनार, शरीफा,करंजा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण, नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि पासवा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है। यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह एवं विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के मार्गदर्शन और सहयोग से संगठन पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है और पासवा आने वाले दिनों में भी राज्यभर में लाखों पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का कार्य जारी रखेगा।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से आमजनों को भी यह संदेश है कि आप एक वृक्ष अवश्य लगायें ताकि आने वाला भविष्य सुरक्षित रह सके।
प्रवक्ता मेंहुल दूबे ने कहा पासवा का वृक्षारोपण अभियान लगातार जारी है।झारखंड और देश के हर प्राइवेट स्कूलों में प्रिंसिपल, डायरेक्टर, शिक्षक, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों तथा अभिभावकों द्वारा पौधारोपण को प्राथमिकताओं के तौर पर लिया जा रहा है।

इस अवसर पर पासवा के अभिषेक साहू, संजीत यादव, मनोज नाथ शाहदेव, मुन्ना तिर्की, कुमुद रंजन, अनिकेत कुमार, जोसफ लुगुन, संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा किसकी गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment