भाजपा प्रदेश कार्यालय के
बाहर कांग्रेस के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, अंडे-टमाटर और बोतल फेंके जाने की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई.
कांग्रेस की ओर से भाजपा के 15 नेताओं के खिलाफ नामजद और करीब 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि घटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं उन्होंने कहा कि आदित्य साहू,बाबूलाल मरांडी समेत हैं जिन-जिन भाजपा नेताओं की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई गई है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।






