आर०एम०एस० हाई स्कूल बालिचेला, सोनारी प्रबंधन द्वारा क्लास 8 पास कर 9वीं क्लास में गये अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों से स्कूल फीस कि मांग करने के विरुद्ध शिकायत पत्र एवं इस पर रोक लगाने कि मांग के संबंध में।

सेवा में,
श्रीमान उपायुक्त महोदय,
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर !

जिला शिक्षा अधीक्षक,
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर !
विषय:-आर०एम०एस० हाई स्कूल बालिचेला, सोनारी प्रबंधन द्वारा क्लास 8
पास कर 9वीं क्लास में गये अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों से स्कूल फीस कि मांग करने के विरुद्ध शिकायत पत्र एवं इस पर रोक लगाने कि मांग के संबंध में।
महाशय,
आर.टी.ई. अधिनियम 2009 कि धारा 12(1)(C) के तहत आर.एम.एस.
हाई स्कूल बालिचेला, सोनारी को नामांकन प्राप्त चांदनी कुमारी (एडमिशन 10-
549/16)जी वर्तमान सत्र 2026-27 में क्लास 8 पास कर क्लास lX क्लास
में आ गई है। अब स्कूल प्रबंधन द्वारा चांदनी कुमारी ये लगातार स्कूल
फीस कि मांग कर रहा है। फीस नहीं दे पाने के कारण इसकी मंगलवार 07/07/
26 हो होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड स्कूल प्रबंधन ने रोक दिया है
इस संबंध में चादनी कुमारी के अभिभावक माता जो दूसरों के घरों में झाडू पोछा एवं वर्तन वासन का काम करती है उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया था कि वह किसी तरह हर महीने स्कूल फीस का 20% फीस दें पा सकती है मगर स्कूल प्रबंधन पूरी फीस लेंगे कि जिद पर अड़ा हुआ है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जिसे भारत सरकार ने पूरे देश में लागू कर दिया है बावजूद इस कानून का लाभ अब तक जमशेदपुर के बच्चों को नहीं मिल पाया है। इस कानून कि कंडिका 8-8 में प्रावधान दिए गए है कि स्कूल में नामांकन प्राप्त अभिवंचीत एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को क्लास 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा देना है।


जमशेदपुर अभिभावक संघ आपसे सादर मांग करता है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2002 के प्रावधान के अनुसार चांदनी कुमारी को क्लास 12 तक निःशुल्क शिक्षा देने का आर एम.एस. हाई स्कूल बालिचेला
सोनारी प्रबंधन को आदेश देने की कृपा करें!
डा० उमेश कुमार
‘विश्वासभाजन
अध्यक्ष
जमशेदपुर अभिभावक संघ

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई