मेरा युवा भारत के मतकमहातु-कमारहातु युवा संघों की बैठक संपन्न, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान

मेरा युवा भारत के मतकमहातु-कमारहातु युवा संघों की बैठक संपन्न, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान

चाईबासा: मेरा युवा भारत के तहत मतकमहातु पंचायत के युवा संघों की बैठक पंचायत भवन परिसर में जिला संयोजक अभिषेक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मतकमहातु और कमारहातु पंचायत के युवाओं ने भाग लिया।

बैठक में युवाओं को बताया गया कि मेरा युवा भारत केंद्र सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न सामाजिक, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इसके माध्यम से युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए सकारात्मक कार्यों के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाया जाता है।

बैठक के दौरान बताया गया कि संस्था की ओर से समय-समय पर युवा संघों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि खेल के माध्यम से युवाओं में आपसी भाईचारा, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित हो सके। साथ ही निकट भविष्य में युवाओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण भी आयोजित किया जाएगा।

शिक्षक कृष्णा देवगम ने युवाओं से सरकारी संस्था की गतिविधियों से जुड़ने और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत से जुड़ने का आह्वान किया।

बैठक में आत्मा विभाग की ओर से 7 जुलाई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मिट्टी जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पांच युवाओं का चयन किया गया। इनमें कमारहातु से दो तथा मतकमहातु से तीन युवाओं को शामिल किया गया।

बैठक में कमारहातु युवा संघ के अध्यक्ष अमन देवगम, मतकमहातु युवा संघ के अध्यक्ष सनी देवगम सहित करीब 30 युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षक तुराम देवगम, पंकज कुमार तथा अन्य युवा भी मौजूद थे।
मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा ने गौशाला में किया गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन

चाईबासा: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय विनय अग्रवाल और स्वर्गीय अभिषेक अग्रवाल की स्मृति में सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा शाखा की ओर से गौशाला, चाईबासा में जीव दया एवं गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने गौशाला में गौवंश को पशु आहार (कैटल फीड), फल, हरी सब्जियां, साग, रोटियां और गुड़ खिलाकर गौ सेवा की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति, करुणा और सेवा भाव का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने का माध्यम भी है।

मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक, सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी कड़ी में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक गोविंद मोहता की विशेष भूमिका रही। मंच की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अविनाश खिरवाल, सचिव प्रियम चिरानिया, संयोजक गोविंद मोहता, कनहैया गर्ग, पुनीत सर्राफ और मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Comment