अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में छह हाइवा वाहन जब्त

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 445/2026
04 जुलाई 2026

अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में छह हाइवा वाहन जब्त

उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निदेशानुसार जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा चलाये गए औचक छापेमारी अभियान में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों के पंजीकरण संख्या क्रमशः WB33M-8061, WB33F-1146, WB29C-2785, WB33F-3007, WB33F-2673 एवं WB33N-8998 हैं।
जब्त सभी वाहनों को अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई हेतु बहरागोड़ा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई जिला खनन कार्यालय द्वारा की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वार स्पष्ट है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई