धालभूमगढ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम दिनांक 04/06/2026 को प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी के अध्यक्षता में पंडित कॉम्प्लेक्स धालभूमगढ में आयोजित की गई।

प्रेस रिलीज

धालभूमगढ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम दिनांक 04/06/2026 को प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी के अध्यक्षता में पंडित कॉम्प्लेक्स धालभूमगढ में आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में 09-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी श्री सतीश पाल मुंजनी जी, को-इंचार्ज लोकसभा श्री शान्तनु मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड प्रभारी चिन्ना राव, मण्डल संगठन प्रभारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, BLA-2 सदस्य शामिल हुए।
बैठक में मुख्य अतिथि सतीश पाल मुंजनी, शान्तनु मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड संगठन प्रभारी चिन्ना राव, जिला कार्यकारीअध्यक्ष शिवनाथ माडी ने कहा कि प्रखण्ड के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी BLA-2 सदस्य गंभीरता पूर्वक SIR के अन्तर्गत घर-घर जाकर BLO के साथ फार्म वितरण का कार्य सम्पन्न करने में योगदान दें। कोई भी पात्र मतदाता वंचित ना रहे। आम जनता को सहयोग करें। यही संदेश देने के लिए आया हूँ।


इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह, भुतेश पंडित, मण्डल अध्यक्ष अशोक मदीना, अजीत रूहीदास, जीतू सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
कार्यालय प्रभारी
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई