वर्षों बाद भाजपा द्वारा जमशेदपुर बंद पूरी तरह सफल, भरत सिंह ने गिरती कानून-व्यवस्था पर जताई गहरी चिंता

प्रेस विज्ञप्ति
वर्षों बाद भाजपा द्वारा जमशेदपुर बंद पूरी तरह सफल, भरत सिंह ने गिरती कानून-व्यवस्था पर जताई गहरी चिंता
जमशेदपुर, 03 जुलाई: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज जमशेदपुर बंद को ऐतिहासिक करार देते हुए शहर की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज पूरा जमशेदपुर बंद है क्योंकि यहां की जनता, व्यवसायी और युवा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भरत सिंह ने कहा कि जमशेदपुर जैसे शांतिप्रिय और औद्योगिक शहर को अपराधियों का गढ़ नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए मांग की कि हालिया आपराधिक मामलों के मुख्य आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। जब तक पुलिस प्रशासन अपराधियों के मन में खौफ पैदा नहीं करेगा, तब तक शहर की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।


भाजपा नेता ने स्वतःस्फूर्त ढंग से अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखकर इतिहास रच दिया, वर्षों बाद भाजपा द्वारा इस तरह बंद कराया गया। श्री सिंह ने बंद को सफल बनाने वाले जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष, सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को बधाई दिया साथ ही इस बंद को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर के समस्त व्यापारियों, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सामाजिक संगठनों और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने साफ किया कि यदि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए, तो भारतीय जनता पार्टी जनता के अधिकारों और सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई