CRM BARA विभाग में रक्तदान शिविर आयोजित, 130 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर, 22 मई 2026 : रक्त की कमी को देखते हुए Tata Steel के CRM BARA विभाग के JDC द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद कर्मचारियों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और कुल 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विभागीय चीफ विवेक जी एवं JDC वाइस चेयरमैन बालाजी जी ने स्वयं रक्तदान कर किया। उनके इस पहल से कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संदेश गया और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस अवसर पर चीफ HRM यशवंत पांडेय जी, Tata Workers Union के सहायक सचिव अजय चौधरी जी, विभागीय कमेटी मेंबर रवि उपाध्याय जी एवं विभागीय हेड अमित गुप्ता जी उपस्थित रहेऔर सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में JDC सेक्रेटरी नितिन जी एवं उनकी टीम — गीता जी, भुपेश जी, प्रशांत जी और सुबोध जी का सराहनीय योगदान रहा।
रक्तदान शिविर के माध्यम से कर्मचारियों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का विशेष उत्साह देखने को मिला।







