पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी जी को भरत सिंह ने दी बधाई
जमशेदपुर, 09 मई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने श्री शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने एवं पाँचों मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं प्रेषित की। इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी हर्षपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भरत सिंह ने कहा कि श्री अधिकारी का मुख्यमंत्री मनोनीत होना पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नए युग की शुरूआत है, जो राज्य को प्रगति और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
भरत सिंह ने इस गौरवमयी उपलब्धि को बंगाल की जनता के अटूट विश्वास की जीत बताते हुए स्पष्ट किया कि श्री शुभेंदु अधिकारी के कुशल नेतृत्व में अब राज्य में भयमुक्त वातावरण और विकासपरक राजनीति का उदय होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री के दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प से बंगाल में लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत होंगी और समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। भरत सिंह के अनुसार, श्री अधिकारी का जमीनी अनुभव और जनता से सीधा जुड़ाव राज्य की समस्याओं के समाधान में मील का पत्थर साबित होगा।
इस पावन अवसर पर भरत सिंह ने यह भी कहा कि अब पश्चिम बंगाल विकास के राष्ट्रीय मुख्यधारा से पूरी शक्ति के साथ जुड़ेगा और केंद्र की लोक-हितकारी योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुँचेगा। श्री सिंह प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री के यशस्वी कार्यकाल की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में ‘‘सोनार बांग्ला’’ का संकल्प बहुत जल्द धरातल पर साकार होता दिखाई देगा।






