भाजपा नेता कृष्णा शर्मा काली की सुपुत्री अवंतिका के निधन पर जदयू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता कृष्णा शर्मा काली की सुपुत्री अवंतिका के निधन पर जदयू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्वी सिंहभूम जनता दल यूनाइटेड के जिला पदाधिकारियों ने आज जमशेदपुर महानगर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्णा शर्मा काली के आवास पहुंचकर उनकी सुपुत्री के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

काली शर्मा की सुपुत्री अल्प आयु से ही दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं, जो करोड़ों में किसी एक बच्चे को होती है। इस दुःखद घटना से पूरे समाज एवं राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

जदयू नेताओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान दिवंगत अवंतिका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर जदयू के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला सचिव विकास साहनी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, अजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम रेल अस्पताल मेल वार्ड के समक्ष कैंटीन क्षेत्र में की गई ।