पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पहुंचे कोलकाता, कोलकाता पहुंचने पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जमशेदपुर। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को रवींद्र जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। सुबह 11 बजे होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस समारोह में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार भी शामिल होंगे। उन्हें पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की ओर से औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने दिनेश कुमार को इंदस विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया था। उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक रणनीति के तहत भाजपा ने इंदस विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। जहां भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा पुनः इंदस विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। दिनेश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय बना हुआ है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिनेश कुमार शुक्रवार शाम कोलकाता पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पुरुलिया विधासभा से सरायकेला खरसावां के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव एवं कोतुलपुर विधानसभा से सरायकेला खरसावां के पूर्व जिला महामंत्री मधु गोराई भी मौजूद रहे।







