ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा

आमतौर पर, चुनाव परिणाम आने के बाद, मुख्यमंत्री अपना और अपनी कैबिनेट का इस्तीफा देने के लिए राजभवन जाते हैं, फिर वे नई सरकार के शपथ लेने तक ‘केयरटेकर’ मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहते हैं। यहां ममता बनर्जी ने इस परंपरा को तोड़ दिया है। 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल
विधानसभा चुनाव का परिणाम ‘जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश’ है। राजनीति के जानकारों के मुताबिक, आजादी के बाद से बंगाल के इतिहास में ऐसी स्थिति लगभग पहले कभी नहीं देखी गयी।
,कोलकाता में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में परेड ग्राउंड
में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। 9 मई को शपथ समारोह होगा। वहीं इससे पहले शुक्रवार (8 मई) को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें सीएम के नाम का
ऐलान हो सकता है। इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई राज्यों के सीएम के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई